फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pradhan shot dead in broad daylight in election rivalry

चुनावी रंजिश में दिन दहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या-संशोधित

Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pradhan shot dead in broad daylight in election rivalry
हत्या के बाद मौके पर जांच करतीं एएसपी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। रूपनगर गांव में चुनावी रंजिश के चलते वर्तमान ग्राम प्रधान की विपक्षियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

रूपनगर निवासी शिवपूजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत में गन्ना काट रहा था। इसी बीच उसके भाई ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल (55) खेत देखने आए और कुछ देर बाद घर वापस जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मैंने गोली चलने की आवाज सुनी। मैं भागकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि गांव के राम नरायन व शिव प्रसाद हाथ में तमंचा लिए थे साथ में जगदंबा लाठी लिए खड़े थे। मेरे भाई मिठाई लाल जमीन पर तड़प रहे थे।
इन लोगों ने हमें देखा और कहा कि प्रधान तो मर गया इसे भी जान से मार दो। इसी बीच मेरा भतीजा मनीष उर्फ कल्लू (25) भी बाइक से मौके पर पहुंच गया। इन लोगों ने मनीष को पीटकर घायल कर दिया।
मैं जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा तो यह लोग मौके से भाग गए। हम लोग मिठाईलाल व मनीष को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मिठाईलाल को मृत घोषित कर दिया।
मनीष का इलाज चल रहा है। विपक्षियों से मिठाईलाल की चुनावी रंजिश चल रही थी। एक मुकदमे में गवाही आदि को लेकर भी रंजिश थी। प्रधान की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुए इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर घटना के कारणों की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया है।

इस संबंध में सीओ राधा रमण सिंह ने बताया कि शिव पूजन की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed