{"_id":"62bded3d56578a621062ff67","slug":"pradarshan-udaipur-balrampur-news-lko637585627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया लाल के हत्यारों को मिले दंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया लाल के हत्यारों को मिले दंड
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर में डीएम को ज्ञापन देने जाते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया की नृशंस हत्या के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कन्हैया के हत्यारों को कठोर दंड देने तथा राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष गंगा शर्मा के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा। राष्ट्रपति व राजस्थान के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि कन्हैया की नृशंस हत्या से आम हिंदू जनमानस आहत व व्यथित है। आतंकी मानसिकता से ग्रसित लोग नृशंस हत्या करके देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। ज्ञापन में कहा कि कन्हैया ने राजस्थान पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यदि कन्हैया को सुरक्षा दी गई होती तो उनकी हत्या नहीं होती।
विहिम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि कन्हैया के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। इस नृशंस हत्या को रोकने में विफल राजस्थान की सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इससे पहले विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञापन सौंपते समय मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, सुंदर बाबू सिंह, राजेश प्रताप सिंह, राम पांडेय, रविंदर शुक्ल, प्रहलाद गुप्ता, राहुल पाठक, सीपी मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।