फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply is stalled for 20 hours, performance

20 घंटे ठप है बिजली, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power supply is stalled for 20 hours, performance
बलरामपुर। सब स्टेशन तुलसीपुर के हरैया फीडर से आपूर्ति होने वाले बिजली 20 घंटों से ठप है। विभागीय लापरवाही के खिलाफ बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बिजली समस्या का तत्काल समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अंकित कुमार, कर्ताराम मौर्य, समर बहादुर सिंह, सोनू मिश्र, वेद प्रकाश पांडेय, संजय, राजकुमार तिवारी, विनोद सिंह व चंद्रभान सिंह आदि ने कहा कि गुरुवार रात नौ बजे क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई।
विज्ञापन

हरैया फीडर से पिपरहवा, अर्जुनपुर, कल्यानपुर, बनकटवा, सिकटिहवा, विशुनपुर, नंदमहरा, बेलीखुर्द, भंगहा कला, नैकिनिया व मदरहवा सहित नेपाल सीमा से सटे कई गांवों की बिजली आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति ठप होने से रात के समय गांवों में अंधेरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय जेई को समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इन लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने मातहतों को निर्देश दिया है कि तत्काल समस्या का निराकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed