फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power outage due to tree falling on wires

Balrampur News: तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल

Sun, 19 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Power outage due to tree falling on wires
बलरामपुर के बरदौलिया बाजार में तार पर गिरा पेड़ ।
बलरामपुर। जिले में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने व लोकल फॉल्ट से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन, भगवतीगंज व पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र से रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। 10-10 मिनट की ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। उपभोक्ता रितेश, मोहित व अजय ने बताया कि बिजली की आवाजाही बनी रहती है। हरैया सतघरवा क्षेत्र के बरदौलिया शिवपुरा मार्ग पर देवपुरा गांव के पास बारिश के कारण शीशम का पेड़ बिजली तार पर गिर गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


देवपुरा निवासी संदीप गिरि, राम अवतार, दिलीप कुमार व जुम्मन ने बताया कि पेड़ सूखा था। दो दिनों से बारिश के कारण गिर गया। बिजली तार टूटने से करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वन विभाग को फोन करने पर पेड़ हटाया गया। गैसड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में 15 दिनों से विद्युत कटौती और आवाजाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के बैजनाथ जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्त, विनीत कुमार मोदनवाल, डा. जियाउर्रहमान व अजीम खान ने बताया कि नगर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। 33 हजार लाइन में आए दिन तकनीकी खराबी आ जाती है। व्यापारियों ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो तुलसीपुर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed