फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   power cut,Problem,electeic

ट्रांसफार्मर जला, 20 दिन से भीषण गर्मी में बिलबिला रहे ग्रामीण

Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
power cut,Problem,electeic
फोटो-8-बलरामपुर के बेतहनिया गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
पचपेडवा(बलरामपुर)। स्थानीय ग्राम पंचायत बेतहनिया में 20 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे आज तक नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव की बिजली गुल है। भीषण गर्मी में ग्रामीण बिलबिला रहे हैं। रविवार को विभागीय उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी राजा खान, अलाउद्दीन, मोहम्मद अख्तर, लाला खान, नौशाद, गुलाम अली, जमील अहमद, अब्दुल हलीम, अकबाल, मोहम्मद साकिब, सादिक अली, बदरे आलम, जुम्मन व सब्बू खान आदि लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि करीब 8 माह पहले 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए गांव वालों ने चंदा करके 12 हजार रुपए दिए थे। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण 20 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत विभागीय अधिकारी को दी गई लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। एसडीओ रोहित राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेहर बाजार में बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश
पेहर बाजार (बलरामपुर)। भीषण गर्मी में भारी बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश है। लंबी पारेषण लाइन होने से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की भी रह समय समस्या बनी रहती जिसे लेकर भी लोग नाराज है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी सूरज सोनकर, दीपू निषाद, राघवेंद्र मौर्य, प्रमोद सोनकर व मंगल गुप्ता आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का फरमान प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किया गया है, जबकि इस क्षेत्र में सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। लंबी पारेषण लाइन के चलते यहां के लोगों को लो-वोल्टेज की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि बिजली कटौती पर अंकुश लगाया जाए और लंबी पारेषण लाइन की समस्या दूर कराई जाए। एसडीओ रेहरा बाजार राज कुमार यादव ने बताया कि लोकल फॉल्ट की समस्या दूर कराने के लिए बिजली कटौती करनी पड़ती है। लंबी पारेषण लाइन की समस्या को दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed