{"_id":"64987baf7436d512ba0e8364","slug":"power-cut-in-65-villages-balrampur-news-c-99-1-slko1018-570-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 65 गांवों की बिजली बंद, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 65 गांवों की बिजली बंद, ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 25 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरागंज तराई बलरामपुर। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते तुलसीपुर व हरैया फीडर के 65 गांवों में बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह से ही ठप है। आपूर्ति बंद हहोने से करीब 30 हजार लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द तकनीकी खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन से की है।
तुलसीपुर व हरैया फीडर से आपूर्ति होने वाले भारत-नेपाल सीमा से सटे 65 गांवों में बिजली नहीं आ रही है। सेमरहना, शिवचरनडीह, फाजिलडीह, जहानडीह, जुड़ावनडीह, खैराखैरी, कोहरौड़ा, रजवापुर कदैला, लोहेपनिया, रुद्रपुर, अमरहवा, उदईपुर, गांधी गांव, परसिया कला, बदलूपुर, छतुवापुर, उदईपुर, दुदरा, भगवानपुर, अर्जुनपुर, शंकरपुर, अलाहडीह, पिपरहवा, गुलरिया, कल्याणपुर, रेहरा, मदरहवा, बेली खुर्द व भंगहा कला सहित करीब 65 गांवों की बिजली शनिवार सुबह से ही बंद है।
क्षेत्रवासी शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, अब्दुल अजीज, सूर्यलाल, राजेश शुक्ला, महावीर, राका, उत्तम दयाल, सौरभ सिंह, अनुराग व अकील अहमद आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विद्युत कर्मियों की उदासीनता के चलते 40 घंटे बीतने के बाद भी उपकेंद्र की तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। आपूर्ति ठप होने से हम लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आपूर्ति जल्द होगी बहाल
तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अवधेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है। मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।