फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Population control rally

विश्व जनसंख्या पखवाड़ा दिवस पर निकाली गई रैली

Tue, 23 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Population control rally
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विश्व जनसंख्या स्थरिता पखवाड़ा दिवस पर रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। जिलेभर की सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी कार्यक्रम आयोजित कराकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी गई।
एमपीपी इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या धीरे-धीरे विस्फोटक होती जा रही है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के तमाम संसाधन होने के बावजूद लोग सीमित परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले की सभी नौ सीएचसी में हर माह नसबंदी शिविर आयोजित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता दिख रही है। पुरुषों को भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, तभी बढ़ती आबादी पर अंकुश पाया जा सकता है।

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
रैली का नेतृत्व एसीएमओ डॉ. कमाल अशरफ, शिवेेंद्र मणि त्रिपाठी, कैप्टन जीपी तिवारी, अरविंद मिश्र, श्याम मिश्र, संगीता, तुलसीदास तिवारी आदि ने किया।
सभी सीएचसी व पीएचसी में भी रैली आदि का आयोजन कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed