फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pond became the main road of the market, people have problems

बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, लोगों को दिक्कत

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pond became the main road of the market, people have problems
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के महमूदनगर बाजार की मुख्य सड़क तालाब बन गई है। बाजार के लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। समस्या को लेकर बाजार वासियों में भारी आक्रोश है। डीएम को पत्र भेजकर लोगों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाजारवासी भवानी प्रसाद जायसवाल, शिवम, अभय कुमार, आफताब आलम व राम दुलारे आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि बीते दिनों हुई बारिश से महमूदनगर बाजार की मुख्य सड़क तालाब बन गई है।
विज्ञापन

बाजार की सड़क पर लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियों के फलने का खतरा भी बढ़ गया है। कीचड़ में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की दोनों पटरियों पर नाली का निर्माण न होने से जल निकासी की समस्या है। इन लोगों ने डीएम से बाजार की मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर नाली निर्माण कराने की मांग की है जिससे बाजार के लोगों को कीचड़ व गंदगी से निजात मिल सके। डीएम श्रुति ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed