{"_id":"619a82e9cbd71100537044ef","slug":"polling-balrampur-news-lko605477169","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में रविवार को मतदाता दिवस पर पोलिंग बूथ पर जुटे लोग।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर रविवार को सभी बीएलओ दिन भर जुटे रहे । सभी बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निस्तारण कराया। सभी बीएलओ ने द्वितीय मतदाता दिवस के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छूटे हुए युवाओं व अन्य नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रारुप-छह भरवाए। नाम काटने के लिए प्रारुप-7, मतदाता सूची की त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए प्रारुप-8 व दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नाम स्थानांतरित कराने के लिए प्रारुप-8ए भरवाए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए निर्वाचन आयोग तरफ से नवंबर माह में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर बीएलओ को तैनात करके मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया गया। इस अभियान को संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे की तर्ज पर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सभी सहयोग लेकर चलाया गया है। नगर के प्राथमिक विद्यालय चिकनी के बीएलओ रवीन्द्र गुप्ता ने बताया कि विशेष बूथ दिवस पर वोटर लिस्ट के भाग संख्या 111 में नाम बढ़ाने के लिए प्रारुप-छह के 20 फार्म भरवाए गए हैं। बीएलओ अजय केसरा ने भाग संख्या 106 पर, अनीता श्रीवास्तव ने भाग संख्या 107 पर, विमला विश्वकर्मा ने भाग संख्या 108 पर, नूरजहां ने भाग संख्या 109 पर, अब्दुल वहीद ने भाग संख्या 110 पर व अनिल वाल्मीकी ने भाग संख्या 112 पर प्रारुप छह भरवाए।
सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज व एमडीके बालिका इंटर कॉलेज सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि अपने-अपने बूथों से भरे गए सभी आवेदन पत्रों को जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद च मुन्ना लाल के पास उपलब्ध करा दें। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर 27 नवंबर को बीएलओ मौजूद रहेंगे। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों व छूटे हुए वोटरों से आवेदन भरवाकर विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त कराएंगे। बिना सूचना के पोलिंग बूथ से नदारद रहने वाले संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम से रिपोर्ट तलब की गई है। एडीएम ने भी कई पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।