फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   policy commission adviser visit

स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार पर नीति आयोग का फोकस

Sat, 20 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
policy commission adviser visit
बलरामपुर। नीति आयोग के सलाहकार शांतनु राय शनिवार को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के तीसरे दिन शिक्षा व कृषि के योजनाओं के संचालन की सच्चाई धरातल पर परखी। दोनों विभागों के अफसरों के साथ योजनाओं के संचालन की स्थलीय समीक्षा भी किया। स्वास्थ्य विभाग के कार्यो में सुधार करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में नीति आयोग की तरफ से सुधार का फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

नीति आयोग के सलाहकार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसाह, लखाही, कलवारी तथा इन गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए हरिहर प्रसाद, डीपीओ सत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ राकेश शर्मा, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक व डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय आदि को निर्देश दिया कि बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार कराया जाए।
विज्ञापन

नीति आयोग के सलाहकार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की हकीकत परखी और सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का निर्देश दिया। नीति आयोग के सलाहकार ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में ऑनकाल चिकित्सकों को सेवाएं देने के लिए इंतजाम कराया जाएगा। जिन अस्पतालों में मेडिकल स्टॉफ की कमी है वहां ऑनकाल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed