फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police will check passports and visas of people living in foreign

विदेश में रहने वालों की स्थानीय पुलिस खंगालेगी कुंडली

Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Police will check passports and visas of people living in foreign
बलरामपुर। बढ़या भैसाही निवासी मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ का आईएस कनेक्शन जुड़ने के बाद विदेश में रहने वाले अब स्थानीय लोग पुलिस की रडार पर आ गये हैं। पुलिस विदेशों में रह रहे सभी लोगों के पासपोर्ट व वीजा की जांच करेगी। अबू यूसुफ के नेटवर्क की भी गहनता से पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि अबू यूसुफ पिछले दो साल से गांव में ही विस्फोटक आदि एकत्र कर रहा था। उसके निशाने पर वह स्थल थे जहां अमेरिका समेत अन्य विदेशी अधिक संख्या में आते हैं। यूसुफ आईएसकेपी की नीतियों से प्रभावित होकर खलीफा साम्राज्य का हिमायती बन गया था। आईबी के इनपुट पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली के धौला कुआं में धर दबोचा था। उसके काले कारनामों का खुलासा होते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। क्योंकि यूसुफ 2015 में सऊदी अरब से लौटने के बाद से ही इस काम में सक्रिय हुआ और स्थानीय पुलिस को उसके कारनामों की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में बम बनाने की कोशिश करते हुए उसने गांव के ही कब्रिस्तान में धमाका किया। बताया जा रहा है कि उतरौला क्षेत्र के हजारों लोग पासपोर्ट व वीजा बनवाकर खाड़ी सहित अन्य देशों में रह रहे हैं। स्थानीय पुलिस अब विदेशों में रहने वाले सभी लोगों की गहन जांच करेगी। कौन कब विदेश गया और वहां क्या कर रहा है। कौन कब वापस आता है यहां आकर क्या करता है और कब वापस जाता है इसका ब्यौरा भी पुलिस अब रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ के नेटवर्क व नेपाली कनेक्शन की भी होगी जांच
पिछले दो सालों से अब तक कौन-कौन लोग अबू यूसुफ की साजिश में मददगार रहे। वह कहां-कहां आता-जाता था। किससे मिलता था। कौन-कौन लोग उसे आर्थिक मदद मुहैया कराते थे अब यह सारे लोग पुलिस की रडार पर आ गये हैं। नेपाल से उसके कैसे कनेक्शन थे। वह नेपाल जाता था या नेपाल सीमा के निकट किसी रिश्तेदार के यहां जाता था इन सबकी पड़ताल में पुलिस खुफिया एजेंसियां जुट गई हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही उसके हाथ अहम सुराग लगेंगे।

नेटवर्क व विदेशियों की हो रही जांच
अबू यूसुफ के स्थानीय व विदेशी नेटवर्क तथा रोजगार के सिलसिले में बाहर के देशों में रहने वाले स्थानीय लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। यदि किसी की भी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- देवरंजन वर्मा, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed