{"_id":"63221548aa845431691acc29","slug":"police-taking-special-vigil-at-night-sp-balrampur-news-lko6483444200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में विशेष सतर्कता बरते पुलिस : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में विशेष सतर्कता बरते पुलिस : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रात में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतें। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराएं। अभिलेखों का रखरखाव सुव्यवस्थित रखें। ये निर्देश मंगलवार रात महराजगंज तराई व हरैया थाने का औचक निरीक्षण करते हुए एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने दिए।
उन्होंने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना परिसर की सुरक्षा एवं रात्रि में विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता की जांच की। एसपी ने थानों में अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया।
रात्रि ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों का ड्यूटी प्वाइंट चेक कर सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों से अन्याय न हो। जो भी फरियाद लेकर आए उसकी समस्या सुनकर प्राथमिकता के साथ तत्काल निस्तारण किया जाए।