फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police close to Pujari murder case

Balrampur News: पुजारी हत्याकांड के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police close to Pujari murder case
बलरामपुर। शहर के प्रतिष्ठित झारखंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी मोहल्ला खलवा निवासी शत्रोहन द्विवेदी (28) की हत्या के मामले में खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। शहर के एक व्यक्ति से पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। दो लोगों के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

पुजारी की 23 अप्रैल की रात करीब आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने करीब 10 लोगों से पूछताछ की। अपहरण की घटना से हत्याकांड को जोड़कर पुलिस छानबीन कर रही है। शहर में लगे 52 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में पुलिस को पुजारी के साथ दो लोग दिखे हैं।
विज्ञापन

एसओजी व सर्विलांस के साथ नगर कोतवाली की पुलिस ने अब तक अहम जानकारी हासिल की है। दो लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। उनकी तलाश में टीम लगी है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस राजफाश करेगी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed