{"_id":"6148bea58ebc3e01e5445c17","slug":"pm-honor-money-will-be-recovered-from-nine-thousand-ineligible-balrampur-news-lko596451418","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार अपात्रों से वसूली जाएगी पीएम सम्मान की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार अपात्रों से वसूली जाएगी पीएम सम्मान की धनराशि
विज्ञापन
बलरामपुर। तथ्यों को छिपाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्रों से धनराशि वसूली जाएगी। कृषि विभाग में धनराशि वापस कराने के लिए अपात्रों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जिले में 8,832 अपात्रों, मृतकों व आयकर दाता लाभार्थी किसानों से धनराशि वापस लेने के लिए कृषि विभाग ने ब्यौरा फीड करा दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों के खातों से धनराशि कटौती कर भारत सरकार को वापस करने लिए कृषि विभाग की तरफ से बैंकों को पत्र भेजा गया है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ एक फरवरी 2019 को हुआ। जिले के 2,97,364 किसानों ने पोर्टल पर डाटा फीड कराने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
जांच के समय उस दौरान रजिस्ट्रेशन गलत होने या अपात्र पाए जाने पर जिले के 7,817 किसानों का आवेदन भारत सरकार की तरफ से रिजेक्ट कर दिया गया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार के पोर्टल पर वर्तमान समय में जिले के 2,89,547 किसानों का रजिस्टर्ड डाटा फीड है।
जिले के 2,68,139 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि से प्रथम, 2,64,763 किसानों को द्वितीय व 2,51,424 किसानों को तृतीय किस्त के रुप में दो-दो हजार रुपये का भुगतान मिला। जिले के 2,38,232 किसानों को चौथी, 2,23,131 किसानों को 5वीं, 1,98,273 किसानों को छठवीं, 1,94,717 किसानों को 7वीं और 1,54,686 किसानों को 8वीं किस्त के रुप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के रूप में लाभ मिल सका।
नौ अगस्त को 9वीं किस्त का दो-दो हजार रुपये का भुगतान किसानों को मिल चुका है जिसकी पड़ताल चल रही है। जिले के 8,832 अपात्रों किसानों से रिकवरी कराने के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर डाटा फीड कराया गया जिसमें 6502 किसानों को अपात्र पाया गया है। पड़ताल में 640 किसान मृतक पाए गए हैं। योजना का लाभ लेने वाले 1690 किसान आयकरदाता श्रेणी में पाए गए हैं।