{"_id":"5e1222cf8ebc3e87de7e10eb","slug":"plastic-products-are-being-used-indiscriminately-balrampur-news-lko501463134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक उत्पादों का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक उत्पादों का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में थार्माकोल के कारण चोक हुए नाले।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बर्तनों की बिक्री एवं उसका प्रयोग धड़ल्ले से क्षेत्र में किया जा रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद इसपर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगताना पड़ रहा है। प्लास्टिक व थर्माकोल के बर्तन नालियों में फंसकर चोक कर देते हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बर्तनों के बिक्री एवं प्रयोग पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
नगरवासी परवेज, मुस्तकीम, रोहित, विनय, मोहित एवं शकील आदि का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक दिन गाड़ियों पर लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से थर्माकोल एवं प्लास्टिक के बर्तन न प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। कई बार नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर थर्माकोल की बिक्री करने वालों पर जुर्माना भी लगाया था।
बैठक कर थर्माकोल के बर्तन की बिक्री करने वालों को चेतावनी दी गई थी कि 15 दिन के अंदर बचे हुुए स्टाक को खत्म कर लें। इसके बाद थर्माकोल के बर्तन की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोहलत खत्म होने के बावजूद नगर में अभी भी थर्माकोल के बर्तन व प्रतिबंधित पालीथीन की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं थर्माकोल के बर्तनों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है।