फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Plantation done under forest festival

वन महोत्सव के तहत जिले में पौधरोपण की धूम

Thu, 09 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Plantation done under forest festival
बलरामपुर। वन महोत्सव के तहत जिले में गुरुवार को पौधरोपण की धूम रही। कई स्थानों पर छायादार व फलदार पौधे लगाकर लोगों को हरियाली लाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज परिसर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में स्टॉफ के साथ पौधे रोपित किये। कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों का बड़ा महत्व होता है। हम सभी को एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने में योगदान देना होगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने छायादार, फलदार व औषधीय महत्व के पौधे लगाने पर बल दिया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता व संयुक्त सचिव बीके सिंह ने पौधे लगाकर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत किया। भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ. एम अंसारी, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. तब्बसुम फरकी, डॉ. सतगुर प्रसाद, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राजीव रंजन, आशुतोष सिंह, संतोष यादव, कुलदीप व कौशल सिंह आदि का पौधरोपण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देश पर साफ-सफाई करके पौधे रोपित कराए गये। इसी तरह एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, चारों सर्किल के सीओ कार्यालय और 14 कोतवाली व थाना परिसरों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई और पौधरोपण किया गया। स्वस्थ पुलिस, दक्ष पुलिस के रूप में 31 जुलाई तक लगातार इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर पौधे रोपित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन संवाद सूत्र के अनुसार शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में बीईओ महेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। आम, आंवला, पपीता, अमरूद, सहजन, गुलमोहर व अकेसिया आदि के पौधे रोपित किए गए। बीईओ ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पौधरोपण करे और पर्यावरण को दूषित होने से बचाए। पौधरोपण कार्यक्रम में शिक्षक निजामुद्दीन अंसारी, सुजीत यादव, प्रतिभा पांडेय, प्रियंका निरंजन, रिंकू यादव व अंकित कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed