फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   planning

बैठकों में तैयार होगी गांवों के विकास की कार्ययोजना

Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
planning
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों की बैठकों में गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देेश पर जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में 22 नवंबर से गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार कराने के लिए बैठकें शुरू हो जाएंगी। जिले केे सभी विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर कायाकल्प कराने के लिए ग्राम पंचायतों की बैठक में प्रधानाध्यापकों को प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है। प्रधानाध्यापकों को ग्राम प्रधानों व सचिवों से विद्यालयों को कायाकल्प कराने में सहयोग करने की अपील करनी होगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बीते दिन बताया कि स्कूल महानिदेशक नेऑपरेशन कायाकल्प से 19 पैरामीटर पर विद्यालयों को चाक-चौबंद कराने का निर्देश दिया गया है। ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर का पहला मानक शुद्घ व सुरक्षित पेजयल है। दूसरा मानक बालक शौचालय और तीसरा मानक बालिका शौचालय से है। 19 पैरामीटर का चौथा मानक नल-जल आपूर्ति, पांचवां मानक शौचालय/मूत्रालय टाइलीकरण, छठवां मानक दिव्यांग सुलभ शौचालय, सातवां मानक मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट, आठवां मानक सभी क्लास रुम के फर्श का टाइलीकरण, 9वां मानक श्यामपट, 10वां मानक रसोईघर, 11 वां मानक विद्यालय की समुचित रंगाई-पुताई, 12वां मानक विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिंग, 13वां मानक कक्षाओं में उपयुक्त वायरिंग व बिजली के उपकरण, 14वां मानक विद्यालय का विद्युत संयोजन, 15वां मानक बालक मूत्रालय, 16वां मानक बालिका मूत्रालय, 17वां मानक फर्नीचर व डेस्क-बेंच, 18वां मानक विद्यालय परिसर में फोर्सलिफ्ट अथवा सबमर्सिबल से जल आपूर्ति व 19वां मानक सुरक्षित चहारदीवारी के साथ मुख्य गेट है।
विज्ञापन

विद्यालयों में 19 पैरामीटर के मानक पर कायाकल्प के कार्य पंचायती राज विभाग के सहयोग से पूरा कराए जाएंगे। बिना बिजली वाले विद्यालयों में विभाग के एई व जेई से मिलकर कनेक्शन कराए जाएंगे। सीडीओ ने निर्देश दिया है कि गांवों के विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों में 22 नवंबर से बैठकें प्रारंभ हो रही हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान व सचिवों से ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर के मानकों को प्रमुखता के साथ पूरा कराने में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed