{"_id":"6121332a8ebc3e79ae06da35","slug":"pet-exam-will-be-conducted-under-the-supervision-of-magistrates-balrampur-news-lko5922614187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई जाएगी पीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई जाएगी पीईटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से पीईटी परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारियों के साथ-साथ सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा कराने के लिए तैनात कर दिया गया है। जिले के 16 केंद्रों पर 24 अगस्त को दो पालियों में पीईटी परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली में 8424 और द्वितीय पाली में 8424 परीक्षार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।
डीएम श्रुति ने बीते दिन बताया कि जिले के 16 केंद्रों पर 24 अगस्त को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए नोडल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
डीआईओएस गोविंद राम को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह, तहसीलदार उतरौला नरेंद्र राम व अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रोहित कुमार मौर्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।