फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People of Shri Dutt Ganj will get urban facilities

Balrampur News: श्रीदत्तगंज के लोगों को मिलेंगी नगरीय सुविधाएं

Sun, 14 Sep 2025 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
People of Shri Dutt Ganj will get urban facilities
-बलरामपुर में ​स्थित श्रीदत्तगंज बाजार।-संवाद
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज के 25 हजार लोगों को नगरीय सुविधाएं मिलेंगी। बाजार से सटे 10 गांव नगर पंचायत में शामिल किए जाएंगे। पिछले 10 वर्ष से श्रीदत्तगंज काे नगर पंचायत बनाने की मांग हो रही थी। प्रशासन की ओर से इसे लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस बार स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में श्रीदत्तगंज बाजार की कुल आबादी 20 हजार से अधिक है। श्रीदत्तगंज बाजार से सटे खरदौरी, गालिबपुर, चवईंबुजुर्ग, कांधभारी, बायभीट, केरावगढ़, मझारी बाछिल, सहदेइया, मनियरिया, खम्हरिया अलाहदाद व भिटौली को मिलाकर श्रीदत्तगंज बाजार की कुल आबादी 25 हजार से ऊपर हो जाएगी। श्रीदत्तगंज बाजार बलरामपुर-उतरौला आसाम रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बसा है। श्रीदत्तगंज बाजार में डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, थाना, ब्लॉक मुख्यालय का कार्यालय, पशु अस्पताल, सीएचसी, पुलिस चौकी, व्यावसायिक केंद्र, निजी नर्सिंग होम, आईएफसी गोदाम, राष्ट्रीयकृत बैंक, कृषि रक्षा इकाई, डाकघर व बिजली की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। (संवाद)
विज्ञापन


पहले मानक पूरा न होने से प्रस्ताव को नहीं मिली थी मंजूरी
श्रीदत्तगंज बाजार को नगर का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव 11 जुलाई 2019 को भी भेजा जा चुका है। उस समय यहां की कुल आबादी 15 हजार व आसपास के चार गांवों की कुल आबादी पांच हजार थी। 20 हजार आबादी होने से नगर पंचायत का मानक पूरा नहीं हुआ था, जिसके चलते प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इस बार आबादी का मानक पूरा करके शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद से खुशी
श्रीदत्तगंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद से यहां के लोगों में खुशी है। पंकज सिंह, राम नरेश यादव, संदीप सिंह, राम कृपाल व साहब सिंह ने बताया कि नगर बनने से श्रीदत्तगंज बाजार के लोगों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। नगर में शामिल होने पर सड़क, नाली व खड़ंजे का निर्माण होगा। कारोबार के साथ यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

मंजूरी मिलने के बाद शुरू किए जाएंगे कार्य

श्रीदत्तगंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए दोबारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत से संबंधित सभी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed