फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   peace in bakrid

Balrampur News: बकरीद में सौहार्द बनाए रखने की अपील

Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
peace in bakrid
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बकरीद त्योहार दूसरों पर कुर्बान होने का संदेश देता है। लोग इसे प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाएं। त्योहार में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, स्वयं भी अफवाह का हिस्सा बनने से बचें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें महराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने रविवार को थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बकरीद में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं करेगा। सभी मस्जिद व ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए शंतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को शेयर करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी संदेश को बिलकुल साझा न करें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहार में खलल डालने वालों की कड़ी निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान
विज्ञापन

मोहम्मद उमर, जगदंबा प्रसाद मिश्र, मोबीन, रशीद खां, सूर्य लाल यादव व चंद्रभान सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed