फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Peace Committee Meeting

भड़काऊ मेसेज करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 26 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Peace Committee Meeting
बलरामपुर। भड़काऊ मैसेज करने वालों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। दो थानों में पीस कमेटी की बैठक में लोगों से त्यौहार व मुहर्रम पर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने सभी समुदाय के लोगों को नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सिटी मनोज कुमार ने लोगों को मुहर्रम व पर्वों को लेकर शासन से जारी गाइडलाइन से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया कि डीएम के आदेश पर नगर क्षेत्र के सभी ताजिया, गणेश प्रतिमा व दुर्गा प्रतिमा रखने वालों को नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नोटिस में दोनों समुदाय के लोगों को मुहर्रम व त्योहार में किसी भी तरह के जुलूस, झांकी, ताजिया जुलूस व सार्वजनिक स्थानों पर शस्त्र प्रदर्शन व डीजे का प्रयोग नहीं करने को आदेशित किया गया है। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ मेसेज या वीडियो व आपत्तिजनक पोस्ट न डालें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली व सभासद संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाने में प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में गणेश प्रसाद सोनी, डॉ. भूलन, इकबाल, रफीक, अकबाल, मुर्तजा, जगदंबा यादव, राम आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed