{"_id":"68c2e93f4624623d2b05e5ba","slug":"pathology-testing-halted-due-to-machine-failure-balrampur-news-c-99-1-brp1003-133114-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मशीन खराब होने से पैथाेलॉजी में जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मशीन खराब होने से पैथाेलॉजी में जांच ठप
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के पैथालॉजी में पसरा सन्नाटा ।-संवाद
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल की पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को मशीन खराब होने से मरीजों की खून की जांच नहीं हो पाई। दूरदराज से आए मरीजों को निराश लौटना पड़ा।
जिला मेमोरियल अस्पताल में सुबह 10:40 बजे पैथोलॉजी के बाहर मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर दी गई। मरीज बाहर खून का सैंपल देने के लिए खड़े रहे, लेकिन ब्लड कलेक्शन कक्ष खाली था। गोविंदपुर के नंदकुमार ने बताया कि चिकित्सक ने खून जांच लिखी है, लेकिन यहां मशीन खराब होने की सूचना चस्पा है।
कमरा भी खाली है, कोई कर्मचारी नहीं दिखा रहा है। हरिहरगंज की कमला व वीरपुर के माधव भी जांच के लिए पैथोलाॅजी के बाहर इंतजार करते दिखे। इस तरह तमाम मरीज सूचना पढ़कर लौट गए। पैथोलॉजी के कर्मचारियों ने बताया कि मशीन खराब है। इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन सही होने पर जांच शुरू हो पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शारदा रंजन ने बताया कि अचानक मशीन खराब होने से मरीजों को असुविधा हुई है। जल्द ही मशीन ठीक कराकर जांच शुरू कराई जाएगी।