{"_id":"64f61a7648af0ac00700e1fc","slug":"participants-showed-stamina-for-selection-in-ncc-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2441-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एनसीसी में चयन के लिए परीक्षा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एनसीसी में चयन के लिए परीक्षा का आयोजन
एनसीसी की तरफ से आयोजित शारीरिक परीक्षा में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।-सौ: एनसीसी
Link Copied
बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से सोमवार को 119 कैडेटों के चयन के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा बलरामपुर के अलावा श्रावस्ती व बहराइच जनपद में भी कराई गई। परीक्षा में 500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। यह जानकारी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बलरामपुर में डीएवी इंटर कालेज व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में एनसीसी कैडेटों के चयन के लिए शारीरिक एवं लिखित परीक्षा कराई गई। श्रावस्ती जिले के जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व बहराइच जिले के एसबीवीपी सेमरहना में कैडेटों के चयन के लिए शारीरिक व लिखित परीक्षा कराई गई। डीएवी इंटर कॉलेज में 17 सीटों के लिए आनरी लेफ्टिनेंट गुरनैल सिंह व सीएचएम ठग बहादुर, एमवाई उस्मानी में 29 सीट के लिए सूबेदार बीएच नायक व हवलदार अमर जंग गाले, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में 23 सीट के लिए सूबेदार खड़ग बहादुर थापा व हवलदार वीएन मंडल तथा एसबीवीपी में 50 सीट के लिए सूबेदार सुखविंदर सिंह व हवलदार मनोज राणा की अगुवाई में परीक्षा आयोजित हुई। इनमें 500 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।