फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parking spaces are ready at important locations in the city

Balrampur News: शहर में प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल बनकर तैयार

Mon, 06 Jan 2025 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Parking spaces are ready at important locations in the city
बलरामपुर के सुआंव नाले के पास बनाया गया स्टैंड।-संवाद
बलरामपुर। नगर पालिका की ओर से नगर के मुख्य मार्गों पर पार्किंग स्थल तैयार हो गए हैं। शहर में पार्किंग होने से जहां जाम की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं नगर पालिका की आय में वृद्धि भी होगी। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या दूर कराने के लिए सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तैयार कराए गए हैं। गोंडा रोड स्थित सुआंव पुल के पास बस, ट्रक, टैक्सी व अन्य वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग स्थल तैयार किया गया है। इसी तरह तुलसीपुर रोड स्थित आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय के बगल में स्थल बनाया गया है। बहराइच रोड पर पुराने चुंगी नाका एवं उतरौला रोड पर नहर बालागंज पेट्रोल पंप के पास पार्किंग स्थल तैयार किया गया है। पार्किंग स्थल पर वाहनों का शुल्क निर्धारित किया गया है। निजी बस व ट्रक को 100 रुपये, मिनी बस व मिनी ट्रक को 75 रुपये, जीप, टैक्सी, पिकअप व अन्य छोटे वाहनों को 50 रुपये तथा टेंपों व ई-रिक्शा को 20 रुपये पार्किंग स्थल का शुल्क देना होगा। पार्किंग स्थल पर वसूली के लिए वसूलीकर्ता को परिचयपत्र के साथ वर्दी में रहना होगा। सभी पार्किंग स्थल पर रेट बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन



जल्द कराया जाएगा ठेका
शहर में चार पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, इससे पालिका की आय बढ़ेगी और लोगों को जाम की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ेगी। पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा कराने के लिए शीघ्र ठेका कराया जाएगा। - लालचंद्र मौर्य, ईओ नगर पालिका बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed