फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parent's murder accused arrested for pleading for child

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Parent's murder accused arrested for pleading for child
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र की एक बच्ची ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गुहार लगाई थी कि विपक्षियों ने उसके माता-पिता की हत्या कर दी। ऐसे में वह और उसके भाई-बहन सहमे हुए हैं। बच्ची ने वीडियो में सरकार तथा प्रशासन से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई थी। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसपी देवरंजन वर्मा ने एएसपी एके मिश्र, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद तथा थानाध्यक्ष पचपेड़वा आरके सरोज को मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने मंगलवार को बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची की मां की वर्ष 2018 में नेपाल में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

दो साल पहले ही बच्ची की बहन के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को नजरअंदाज कर समझौता कर लिया था। बीते दिनों बच्ची के पिता का शव गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में नर कंकाल के रूप में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची तथा उसके परिजन ने डर की वजह से किसी थाने या पुलिस उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी। एसपी ने कहा कि बच्ची तथा उसके परिजनों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन में बच्ची व परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता की हत्या उसी युवक ने की है जिसने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed