{"_id":"636fd76dc55d4167b3137035","slug":"paracetamol-sold-for-two-crores-balrampur-news-lko6568611129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की बिक गईं पैरासिटामॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की बिक गईं पैरासिटामॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मौसम बदल रहा है। वायरल बुखार का प्रकोप सबसे अधिक है। डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में दवाओं के बाजार में पैरासिटामॉल की मांग बढ़ गई है। अगस्त से अब तक जिले में दो करोड़ की पैरासिटामॉल दवाओं की खपत हो चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले ये आंकड़ा बढ़ा है।
बदलते मौसम में अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। ओपीडी से लेकर जांच केंद्र तक मरीजों की कतार है। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। मगर जिले में प्लेटलेट्स की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार में विट गो व कॅरिपिल दवा की डिमांड अधिक है।
दावा किया जा रहा है कि इसके सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ता है। वैसे पैरासिटामॉल की मांग अगस्त से ही है, मगर अक्तूबर के बाद इसमें काफी तेजी आई है। बाजार में पैरासिटामॉल की कई दवाएं हैं। दवा व्यापारियों की मानें तो तीन माह के भीतर पैरासिटामॉल का कारोबार दो करोड़ से अधिक हुआ है।
विज्ञापन
अब लोग ऑनलाइन दवाओं की खरीद पर फोकस कर रहे हैं। घर बैठे ऑर्डर करके लोग दवाएं मंगा रहे हैं। यही नहीं, बाजार में जो दवाएं बिना चिकित्सक की सलाह के लोगों को नहीं मिल पा रही हैं, वह दवाएं ऑनलाइन लोगों को मिल जा रही है। इससे लोगों का रुझान इसके प्रति बढ़ा है।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बलरामपुर के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही दवाओं की मांग बढ़ गई है। अगस्त से अब तक जिले में करीब दो करोड़ रुपये की पैरासिटामॉल दवाएं लोगों ने ली हैं। इसकी बिक्री अन्य दवाओं की अपेक्षा काफी बढ़ गई है।