फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panther,Jungle

रनियापुर गांव में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत

Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
panther,Jungle
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल से सटे बनकटवा रेंज की ग्राम पंचायत हिंडुली कला के मजरा रनियापुर में तेंदुए ने रात के समय घर में घुसकर बछड़ेे को मार डाला। सुबह बछड़े का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रनियापुर निवासी कमला देवी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात उनके फूस के घर में बछड़ा बंधा था। जंगल से आया तेंदुआ बछड़े को खेत में उठा ले गया। सुबह बछड़े की तलाश की गई तो गांव के पास खेत में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन से तेंदुआ गांव के आसपास चक्कर लगा रहा है। जंगल से नजदीक होने के कारण अक्सर गांव में तेंदुए आकर मवेशियों को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों ने बनकटवा रेंज के रेंजर को सूचना दी। बनकटवा रेंजर धर्मेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और मौके पर टीम भेजी है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed