{"_id":"62bb3d830f11292f8f3f3acf","slug":"panic-in-border-area-due-to-gang-rape-of-nepali-girls-balrampur-news-lko63726191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म से सीमा क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म से सीमा क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के महादेव बांकी जंगल में रविवार को पांच नेपाली किशोरियों व एक महिला को पेड़ से बांधकर छेड़छाड़ करने और दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सीमा क्षेत्र के लोगों में खौफ है। हाल ये है कि सीमा क्षेत्र के जंगली रास्तों पर जहां हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता था, वहां मंगलवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। चंद लोग ही आवागमन करते दिखे। वहीं, पीड़ित दोनों किशोरियों की मेडिकल रिपोर्ट में प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट के लिए स्लाइड तैयार की गई है।
हरैया थाना क्षेत्र के मणिपुर साप्ताहिक बाजार में रविवार को नेपाल के जिला दांग से आ रही एक महिला व पांच नाबालिग लड़कियों को जंगल में चार युवकों ने बंधक बनाकर धमकाते हुए पेड़ों से बांध दिया था। फिर सभी से छेड़खानी की और दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करके भाग गये थे। डरी-सहमी महिला व लड़कियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद नेपाल के जिला दांग के खंगरा नाका थाने में शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपाल की पुलिस पीड़ित लड़कियों को लेकर हरैया थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस व एसओजी ने सोमवार भोर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दोनों किशोरियों को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मेडिकल में प्राथमिक तौर पर दोनों किशोरियों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गहन जांच के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नेपाल सीमा क्षेत्र के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है। सीमा क्षेत्र पर बसे भारत व नेपाल के गांवों में मंगलवार को वारदात को लेकर चर्चा रही। जंगल में पगडंडी के जिस रास्ते पर वारदात हुई थी, वहां आम दिनों में रोज सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है मगर मंगलवार को इस रास्ते पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। चंद लोग ही इधर से आवागमन करते दिखे।