फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panchayats are becoming hi-tech, fees will be collected through QR code

Balrampur News: हाईटेक हो रहीं पंचायतें, क्यूआर कोड से वसूला जाएगा शुल्क

Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Panchayats are becoming hi-tech, fees will be collected through QR code
बलरामपुर। ग्राम पंचायत के कार्यालयों पर जन्म-मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के लिए क्यूआर कोड से शुल्क वसूला जाएगा। इन प्रमाणपत्रों के लिए निर्धारित शुल्क की प्राप्ति के लिए पंचायतों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए गए हैं। इससे ग्रामीणों को प्रमाणों के लिए भुगतान करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के नौ विकास खंडों के 693 ग्राम पंचायतों में यह पहल शुरू की गई है। पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायत भवनों में पंचायत भवन स्थापना के साथ ही जनसेवा केंद्रों से जुड़े कार्यों को भी किए जाने की व्यवस्था दी है। पंचायत कार्यालय पर पंचायत सहायकों के माध्यम से इन कामों को निपटाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से बैंकों से समन्वय करते हुए पंचायत कार्यालयों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए गए हैं।
विज्ञापन

क्यूआर कोड के माध्यम से पंचायत सहायक आवेदनकर्ता से शुल्क को सीधे खाता में प्राप्त कर सकेंगे। इससे आवेदनकर्ता को निर्धारित शुल्क ही अदा करना होगा और अधिक वसूली की आशंका पर विराम लगेगा। इतना ही नहीं, पंचायत भवन में कार्यरत सहायक की मदद से ग्रामीणों को पंचायत भवन में ही योजना से लाभान्वित करने के साथ आधार प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी, विभिन्न प्रकार के ऑन आवेदन अपलोड करने समेत अन्य सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में ही सहूलियत दी जा सके, इसके लिए सभी पंचायत भवनों को हाईटेक बनाया गया है। पंचायत भवन से ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। शुल्क जमा करने में परेशानी की निजात दिलाने के लिए क्यूआर कोड से पंचायत भवन को लैस कराया गया है। श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed