फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy will be purchased from November 1 at 33 purchasing centers

33 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से होगी धान खरीद

Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased from November 1 at 33 purchasing centers
बलरामपुर। जिले के 33 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीदने की सभी तैयारियां की जा रही है। चार क्रय एजेंसियां किसानों से 28 फरवरी तक सरकारी धान की खरीद करेंगी। खरीद के दौरान धान गीला व गंदा बताकर किसानों को वापस लौटाने वाले प्रभारियों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इसकी निगरानी व निर्णय के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। यह जानकारी सीडीओ रिया केजरीवाल ने दी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खरीद कार्य की तैयारियों का जायजा ले रही सीडीओ ने बताया कि जिले के सभी क्रय केंद्रों पर धान सुखाने व साफ कराने का इंतजाम प्रभारियों को ही करना होगा। क्रय केंद्रों पर सप्ताह में चार दिन सोमवार से गुरुवार तक 50 क्विंटल और दो दिन शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक धान किसान नहीं बेंच सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि एक नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों से कॉमन व ग्रेड-1 धान खरीदा जाएगा। चार क्रय एजेंसियों ने जिले के 33 केंद्रों पर धान खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉस मशीनों पर अंगूठा लगवाकर किसानों से धान खरीदा जाएगा ताकि बिचौलियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के दौरान धान अस्वीकृत किए जाने पर रजिस्टर में किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, धान की मात्रा व अस्वीकृत करने का स्पष्ट कारण दर्ज करना भी जरूरी होगा। अस्वीकृत धान का नमूना केंद्र पर सुरक्षित रखा जाएगा ताकि मांग किए जाने पर अस्वीकृत रजिस्टर से संबंधित किसान, जनप्रतिनिधियों व निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को इसका विवरण दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed