फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy will be purchased at 18 centers from October 15

15 अक्तूबर से 18 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Tue, 06 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 18 centers from October 15
बलरामपुर। जिले में धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 15 अक्तूबर से जिले के 18 केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी। शासन स्तर से अभी तक धान खरीद का लक्ष्य नहीं दिया गया है। विभागीय तैयारियों के साथ 312 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि शासन ने इस बार एक नवंबर के बजाए 15 अक्तूबर से ही धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। 28 फरवरी तक धान खरीद की जाएगी। अभी तक दो क्रय एजेंसियों ने 18 क्रय केंद्रों पर धान खरीदने की तैयारियां शुरू की हैं। एक एजेंसी की तरफ से अभी तक क्रय केंद्रों के निर्धारण के संबंध में रिपोर्ट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्रय एजेंसी के अधिकारियों को केंद्रों के निर्धारण के संबंध में शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए साबुन, पानी, सैनिटाइजर आदि का इंतजाम क्रय एजेंसियों की तरफ से कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर गोले बनवाए जा रहे हैं। मूल समर्थन योजना के तहत जिले के तीनों तहसीलों के सभी 9 ब्लॉकों में 2020-21 में धान खरीदने के लिए खाद्य विभाग को छह व यूपीएसएस को 12 केंद्रों पर धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed