{"_id":"66d4b5c518cb258a79087dd4","slug":"pachpedwa-nagar-panchayat-will-be-developed-with-11-crores-balrampur-news-c-99-1-slko1019-113838-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 11 करोड़ से होगा पचपेड़वा नगर पंचायत का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 11 करोड़ से होगा पचपेड़वा नगर पंचायत का विकास
Mon, 02 Sep 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने नगर विकास मंत्री से बजट को दिलाई मंजूरीसंवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पचपेड़वा नगर पंचायत के विकास के लिए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के अनुरोध पर नगर विकास मंत्री ने 11 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपये बजट की स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से पचपेड़वा नगर में सड़क, बिजली व जलनिकासी आदि की समस्याओं को दुरुस्त कराने के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
पचपेड़वा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर बजट की मांग की थी। नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत अवस्थापना एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए एक करोड 98 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मालिन बस्ती योजना के तहत वार्डों में इंटरलॉकिंग, सड़क व नाली निर्माण के लिए तीन करोड़ 22 लाख 85 हजार रुपये एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। वहींए नगरीय पेयजल योजना के तहत कार्य करने के लिए एक करोड़ 94 लाख 73 हजार रुपये तथा नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत नालों के निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख 38 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। पूर्व विधायक ने बताया कि बजट स्वीकृत होने से नगर में तेजी से विकास कार्य होंगे।