{"_id":"680d12be8576523e020322b5","slug":"our-roads-will-be-repaired-with-rs-158-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-125020-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.58 करोड़ से चार सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.58 करोड़ से चार सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के मरम्मत पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत हो जाने से क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र के धर्मपुर शिवपुर महंत जाने वाली सड़क की मरम्मत पर 37.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। श्रीनगर से हरिजन बस्ती तक लिंक रोड की मरम्मत पर 37.60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह भीखमपुर से टेढ़ी पुलिया तक सड़क मरम्मत पर 46.31 तथा ढोंढरी से जमालीजोत गांव तक सड़क मरम्मत पर 36.35 लाख रुपये खर्च होंगे।
क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार, राजू, संतोष, इरफान, शकील व राजेंद्र आदि ने बताया कि बरसात के समय जलभराव होने से आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क की मरम्मत हो जाने से लोगों का आवागमन बेहतर होगा। इस संबंध में सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से बजट मिल गया है। शीघ्र ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू होगा।