{"_id":"617d8a658a8523118b615a9a","slug":"or-launch-of-two-crore-power-project-balrampur-news-lko6025067120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो करोड़ की बिजली परियोजना का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो करोड़ की बिजली परियोजना का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सवा दो करोड़ की बिजली परियोजना का शनिवार को आम जनमानस के लिए शुभारंभ करा दिया गया है। क्षेत्र के 15 हजार लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है। राज्य मंत्री पल्टूराम ने शनिवार को मुड़िला नौबस्ता के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
समारोह में राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार विकास कायर्तों को परवान चढ़ाने में जुटी हुई है जिसमें जनता का हित समाहित है। लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सके इसके लिए विद्युत उपकेन्द्र का संचालन शुरु कराया गया है।
मुख्य अतिथि का स्वागत अधीक्षण अभियंता वर्कस चन्द्रा व अधीक्षक अभियंता विद्युत वितरण खंड ललित कुमार, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता ने किया।
अधीक्षक अभियंता ललित कुमार ने कहा कि मुड़िला नौबस्ता के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 15 हजार लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इस विद्युत उपकेन्द्र से गौरा चौराहा, जैतापुर व आबर क्षेत्र लोगों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना का निर्माण करीब सवा दो करोड़ रुपए से कार्यदायी संस्था ने पूरा कराया है।
विज्ञापन
लोकार्पण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राम जियावन वर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरा शिव प्रताप सिंह, सुनील शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी, राकेश सोनकर, जिला मंत्री भाजपा राजेश वर्मा आदि ने परियोजना के शुभारंभ होने पर खुशी जताई।