फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Online attendance marginalized due to protests in basic schools

Balrampur News: बेसिक स्कूलों में विरोध से हाशिए पर ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 19 Mar 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Online attendance marginalized due to protests in basic schools
बलरामपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी की कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही। इसके विरोध में शिक्षक संघ आंदोलित होकर नियमावली की दुहाई दे रहा है। इसके चलते ही 1542 स्कूलों में अब तक बांटे गए 3005 टैबलेट उपयोग न आने के कारण अब तक सिर्फ शो-पीस बने हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे शिक्षक संगठनों का कहना है कि पहले विभाग उनकी मांगें पूरी कर नेट सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही विसंगति दूर कराएं। इसके बाद ही शिक्षक ऑन लाइन हाजिरी के विकल्प को स्वीकार करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि विभाग के अफसरों को तो ऑनलाइन हाजिरी से छूट दे दी गई लेकिन शिक्षकों पर जबरन इसे थोपा जा रहा है। जिले में नौ विकास खंड सहित नगरीय क्षेत्र में 1814 बेसिक स्कूल संचालित हैं। इनमें 1.45 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए आठ हजार अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक तैनात हैं। शिक्षकों की ऑन लाइन हाजिरी व्यवस्था को शुरू कराने के लिए अब तक 1542 स्कूलों 3005 टैबलेट स्कूलों में बांटे जा चुके हैं। इसके बावजूद शासन का आदेश परवान नहीं चढ़ पा रहा है। बीआरसी से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर ज्ञापन भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेता तुलाराम गिरि ने बताया कि बेसिक शिक्षा नियमावली में भी ऑनलाइन उपस्थिति का प्रावधान नहीं है। बीएसए ऑफिस से लेकर अन्य बेसिक शिक्षकों के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएं। शिक्षकों को सरकारी सिम उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद ही हाजिरी की नई व्यवस्था के अमल पर कुछ सोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेता मंगलदेव मिश्र का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति पूरी तरह अव्यवहारिक है। अगर शिक्षक एक सेकंड भी लेट हो जाता है तो वह अनुपस्थित हो जाएगा। इसमें हाॅफ-डे का प्रावधान भी नहीं है। अगर शिक्षक को स्कूल आने के बाद कोई समस्या होती है तो वह अवकाश नहीं ले सकता है। इसी कारण ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed