फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One killed, two injured in three road accident

तीन मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Mon, 25 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in three road accident
बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार अंतर्गत पेहर बाजार निवासी जगन्नाथ गुप्ता ने सोमवार को बताया कि मनकापुर-उतरौला मार्ग पर सुंदर घाट के पास उनके रिश्तेदार राज बहादुर की पत्नी सरस्वती (35) नित्यकर्म के लिए जा रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने सरस्वती को रौंद दिया।
विज्ञापन

सरस्वती को इलाज के लिए गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सरस्वती की मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार थाना विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि घटना स्थल गोंडा के धानेपुर थाने से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना धानेपुर की पुलिस को दी गई है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के उदईपुर बदलपुर निवासी जबीउल्ला ने बताया कि सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खैराबाद में तैनात उनके पिता शमीम अहमद (50) बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में बदलपुर गांव के पास मवेशी से टकरा गए और घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीएचसी कौवापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया।

इसी थाना क्षेत्र में बदलपुर निवासी मोतीलाल (45) की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई और वह घायल हो गए। पीएचसी कौवापुर में ग्रामीणों ने इलाज के लिए भर्ती कराया। प्रभारी थाना थानाध्यक्ष कलाधर दूबे ने बताया कि जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed