फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One dead from Corona, 10 positive

कोरोना से एक की मौत, 10 मिले पॉजिटिव

Sat, 29 May 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 10 positive
बलरामपुर। जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में एक एसएसबी जवान सहित 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मनकौरा काशीराम गैसड़ी निवासी प्रेमनाथ मिश्र (68) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 26 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 28 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक एसएसबी जवान सहित शंकरपुर में दो, रेलवे स्टेशन पचपेड़वा, महमुदाबाद ग्रिंट बलरामपुर, गौरमोहम्मदडीह श्रीदत्तगंज, विशुनीपुर भगवतीगंज, मुजहनी श्रीदत्तगंज, विशुनपुरवा श्रीदत्तगंज व धुसाह बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।

इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 7350 हो गई है। 6926 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 130 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 294 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed