{"_id":"636e83dd419273054d4a3133","slug":"officials-will-test-the-reality-of-paddy-purchase-balrampur-news-lko656702945","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद की हकीकत परखेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद की हकीकत परखेंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। धान खरीद को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। 36 क्रय केंद्रों की जांच के लिए दस अधिकारियों की टीम बनाई गई है। संबंधित अधिकारी निरीक्षण करके साप्ताहिक रिपोर्ट देंगे। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 11 किसानों से 710 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
जिले के नौ ब्लॉकों में स्थापित 36 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद चल रही है। बाढ़ के कारण अभी धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। नई व्यवस्था के तहत धान की खरीद की स्थिति का रैंडम आधार पर जिलाधिकारी के स्तर से साप्ताहिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें ये देखा जाएगा कि केंद्रों पर हो रही खरीद वास्तविक किसानों से हुई है अथवा नहीं। सत्यापन में अनियमितता मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि 36 क्रय केंद्रों की व्यवस्था का सत्यापन करने के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है। क्रय केंद्र खुला है या नहीं, प्रभारी उपस्थित हैं या नहीं, उपलब्ध बोरे, हैंडवाश, सैनिटाइजर की व्यवस्था, परिवहन व हैंडलिंग, ठेकेदार की नियुक्ति, केंद्र पर खरीद व अनुबंधित मिलों की स्थिति के साथ ही किसानों को भुगतान की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बीडीओ पचपेड़वा, सहायक निदेशक मत्स्य, तहसीलदार उतरौला व बीडीओ रेहरा की टीम बनाई गई है। इन अधिकारियों को आवंटित क्रय केंद्रों का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।