{"_id":"6171a7dbd6ac9c16ff3e0881","slug":"officers-ordered-to-be-in-alert-mode-balrampur-news-lko6010801105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को अलर्ट मोड में रहने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को अलर्ट मोड में रहने का फरमान
विज्ञापन
बलरामपुर। भारी बारिश के चलते राप्ती नदी में उफान आने से जिला प्रशासन की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभागों के अफसरों को सतर्क रहने का फरमान जारी किया गया है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
एडीएम राम अभिलाष ने गुरुवार को बताया कि भारी बारिश के चलते राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर गुरुवार को चेतावनी बिंदु 103.62 मीटर की तुलना में 103.92 मीटर रिकार्ड किया गया जो चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। ऐसे में आशंका है कि राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 104.62 मीटर के करीब पहुंच सकता है।
बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके दृष्टिगत यह आवश्यक है कि सभी कार्यालय अधीक्षक व अधिकारी आपदा से निपटने के लिए मानव व भौतिक संसाधनों के साथ अलर्ट मोड में रहें ताकि प्रभावित लोगों को समय से मदद मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को एडीएम ने निर्देश दिया है कि क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों को कार्य क्षेत्र में क्रियाशील कर दें। रोजाना सुबह सात बजे से किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल आपदा के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सूचना दें ताकि समस्या का समय पर निस्तारण कराया जा सके।