फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officers of the flood division engaged in saving the valuable lands

बेशकीमती जमीनों को बचाने में दिन-रात जुटे बाढ़ खंड के अधिकारी

Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officers of the flood division engaged in saving the valuable lands
बलरामपुर। जिले में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारी राप्ती नदी की कटान को रोकने के काम में दिनरात जुटे हुए हैं। डीएम श्रुति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में किसानों का बेशकीमती जमीन राप्ती नदी की धारा में समाहित न होने पाए। कटान रोकने का हर संभव प्रयास किया जाए। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित बलरामपुर-भड़रिया तटबंध के 30.7 किलोमीटर से 31 किलोमीटर पर स्थित एलनपुर के निकट कटान तेजी से हो रहा है। कटान को नियंत्रित करने के लिए बालू की बोरियां लगाई जा रही है।
विज्ञापन

बंबू क्रेट व नॉयलान विधि से कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित बलरामपुर-भड़रिया तटबंध को 22.6 किलोमीटर के निकट कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी कटानरोधी कार्य करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से बाढ़ खंड के अधिकारी राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम बौड़िहार में भी आबादी को बचाने के लिए कटान निरोधक कार्य करा रहे है। बौड़िहार गांव में राप्ती नदी से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित है। सदर तहसील में ग्राम कल्यानपुर के दाएं तट पर राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है।
सामने स्थित गांव गोसाईपुरवा व झौहना में भी राप्ती नदी के कटान का कहर जारी है। ढोढ़री गांव के पास भी राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। करमहना भोजपुर तटबंध के पास भी राप्ती का कटान नहीं थम रहा है। उतरौला तहसील में परसौना गांव के पास भी राप्ती नदी के कटान का कहर जारी है।

सदर व उतरौला तहसील के 36 से अधिक स्थानों पर राप्ती नदी कटान कर रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि कटान वाले क्षेत्रों में बाढ़ खंड के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। कटान क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से निगरानी कराई जा रही है। तीनों तहसीलों के एसडीएम भी निरीक्षण कर कटान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed