फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NSS

प्रमाण वितरण के साथ हुआ एनएसएस शिविर का समापन

Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
NSS
फोटो-6-बलरामपुर के एनएसएस शिविर में स्वयं सेवक को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज की ओर से प्राथमिक विद्यालय, मुसीबत पुरवा मे चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर का समापन शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। सात दिनों तक चले विशेष शिविर में एनएसएस के स्वयं सेवकों को अनुशासन व सेवा का पाठ पढ़ाया गया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशेष शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के समन्वयक डा. पूर्णेश नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। मुख्य कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. आशीष कुमार लाल, डॉ. राम रहीस व डॉ. आलोक शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वयं सेविका साध्वी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना, हेरा फातिमा, नैंसी द्विवेदी व तान्या सिंह ने स्वागत गीत तथा शाहबाज आलम ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रमाधिकारी ने सात दिनों तक चले शिविर में आयोजित कार्यक्रमों की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। शिविर में आयोजित स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, एड्स के प्रति जागरूकता, आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के लिए स्वयं सेविका विजय लक्ष्मी, फातिमा व चांदनी को प्रथम, अनुकृति उपाध्याय, सुंबुल इरम व सानिया सिद्दीकी को द्वितीय तथा विष्णु कसौधन व आशीष तिवारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। टीम को शासन की तरफ से 60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार द्विवेदी, डॉ. एम अंसारी, डॉ. लवकुश पांडेय, डॉ. श्री प्रकाश मिश्र, डॉ. रमेश शुक्ल व डॉ. शिव महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed