फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to 592 Panchayat Sahayaks who did not start e-crop survey

Balrampur News: ई क्राॅप सर्वे न शुरू करने वाले 592 पंचायत सहायकों को नोटिस

Sat, 13 Sep 2025 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to 592 Panchayat Sahayaks who did not start e-crop survey
बलरामपुर। जिले में ई क्राॅप सर्वे शुरू न करने वाले 592 पंचायत सहायकों को नोटिस दिया गया है। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने तीन दिन में सर्वे न शुरू करने का स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से खरीफ फसलों का ई क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में कृषि, पंचायती राज, गन्ना, राजस्व व विकास विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायती राज विभाग में कार्यरत पंचायत सहायकों को संबंधित गांवों में ई क्राॅप सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते दिनों विभागीय समीक्षा में जिले की 592 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने सर्वे शुरू करने की बात सामने आई। सर्वे में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

65 प्रतिशत हो चुका कार्य
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल आठ लाख गाटा संख्या का ई क्राॅप सर्वे करना है। अब तक करीब 65 प्रतिशत गाटा का सर्वे कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पूरा कर लिया है। उप निदेशक कृषि श्याम नरायन राम ने बताया कि जल्द ही शेष सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई क्राॅप सर्वे का बहिष्कार कर रहे पंचायत सहायक
पंचायत सहायक यूनियन की प्रदेश महामंत्री शिवानी गिरि व बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ई क्राॅप सर्वे का कार्य कृषि विभाग का है। हम लोग पंचायती राज विभाग के कर्मचारी हैं। अधिकारी दबाव बनाकर गैर विभागीय कार्य करा रहे हैं। सर्वे कार्य में लग जाने से ग्राम पंचायतों में विभागीय कार्य ठप हो जाएगा। गांव के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य अभिलेख बनवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। गैर विभागीय कार्य का हम बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed