फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Not even the first day sowing at paddy buying centers

धान खरीद केंद्रों पर पहले दिन बोहनी भी नहीं

Fri, 01 Nov 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Not even the first day sowing at paddy buying centers
बलरामपुर के मंडी समिति भगवतीगंज में क्रय केन्द्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पहले दिन शुक्रवार को जिले में सरकारी केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। बिचौलियों के हाथ धान बेंच रहे किसानों ने सरकारी क्रय केंद्र न खुलने का आरोप लगाया। सदर ब्लॉक के मंडी यार्ड के बगल में किसानों से बिचौलिए धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

टोकन देने व बैनर लगाने तक ही सरकारी केंद्रों के धान खरीदने की सारी कवायद सीमित है। फसल तैयार न होने का बहाना बनाकर प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि फसल तैयार न होने के चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान धान बेचने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के खुटेहना निवासी बेकारू व कल्लू आदि ने आरोप लगाया कि मंडी यार्ड में धान बेंचने के लिए सरकारी क्रय केंद्र पर गए थे। केंद्र तो खुला था लेकिन केंद्र पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से जिले के सभी 23 केंद्रों पर भी पहले दिन धान की खरीद नहीं हो सकी है। सहायक केंद्र प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि धान खरीदने के लिए दिन भर केंद्र पर किसानों का इंतजार करते रहे है। अफसरों व कर्मियों की मौजूदगी में कोई भी किसान धान बेचने नहीं आया है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सदर ब्लॉक के मंडी यार्ड में पहले दिन 100 किसानों ने धान बेचने का टोकन लिया है। जिले के सभी 23 क्रय केंद्रों पर धान खरीदने के बैनर लगाए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है।

सदर ब्लॉक के मंडी यार्ड में बैठक कर अफसरों व कर्मियों को धान खरीद के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मंडी बलरामपुर व उतरौला एवं गेड़ास बुजुर्ग आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। धान की फसल तैयार न होने के चलते पहले दिन केंद्र पर धान बेंचने किसान नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed