फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nominations from 11 to 17, four will vote

Balrampur News: 11 से 17 तक नामांकन, चार को होगा मतदान

Sun, 09 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nominations from 11 to 17, four will vote
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति साफ हो गई है। पहले चरण में बलरामपुर के पांच नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन व चार मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन




जिले के पांच नगर निकायों में चुनाव के लिए कुल 222 बूथ बनाए गए हैं। यहां पर मतदान के लिए कुल एक हजार कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए नगर निकाय क्षेत्रों को सात जोन में बांटा है। साथ ही 16 सेक्टर बनाए गए हैं। आरओ एवं एआरओ की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने बूथों का रोडमैप तैयार कर लिया है। इसमें मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि के प्रबंध का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी की जा रही है। आयोग के निर्देश के क्रम में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन






फैक्ट फाइल
बलरामपुर नगर पालिका परिषद वार्ड : 25
मतदान केंद्र : 32 मतदेय स्थल : 103
पिछले चुनाव में मतदाता : 63957
वर्तमान में मतदाता : 72328







उतरौला नगर पालिका परिषद वार्ड : 25
मतदान केंद्र : 15 मतदेय स्थल: 41
पिछले चुनाव में मतदाता : 25880
वर्तमान में मतदाता : 28610








तुलसीपुर नगर पंचायत वार्ड : 15
मतदान केंद्र : 11 मतदेय स्थल : 29
पिछले चुनाव में मतदाता : 23112
वर्तमान में मतदाता : 27114








पचपेड़वा नगर पंचायत वार्ड : 16
मतदान केंद्र : 13 मतदेय स्थल : 33
पिछले चुनाव में मतदाता : 22057
वर्तमान में मतदाता : 25038








गैसड़ी नगर पंचायत वार्ड : 15
मतदान केंद्र : 8 मतदेय स्थल : 16
पिछले चुनाव में मतदाता : 11667
वर्तमान में मतदाता : 12886
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed