फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No clue found on the second day as well for the young man who fell into the Saryu

Balrampur News: सरयू में गिरे युवक का दूसरा दिन भी नहीं मिला सुराग

Fri, 23 Jan 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
No clue found on the second day as well for the young man who fell into the Saryu
बलरामपुर के सरयू नहर में युवक की तलाश करते लोग ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर के तिलकहना पुल से बृहस्पतिवार को सरयू नहर में गिरे युवक महेंद्र गिरी उर्फ छोटन (28) का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय प्रशासन और पीएसी की टीम ने सुबह से ही नहर में नाव के माध्यम से सघन खोज अभियान चलाया।
विज्ञापन

गोताखोरों के सहयोग से नहर के संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। तिलकहना पुल से लेकर मुजहनी फाटक तक लगातार निगरानी रखी जा रही है। नहर के दोनों किनारों पर पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी संकेत की तुरंत सूचना मिल सके। थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीम हर संभावित स्थान पर सर्च ऑपरेशन चला रही है और जब तक युवक का पता नहीं चलता, अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

युवक के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता घिराउ मौके पर डटे हुए हैं, जबकि छोटे भाई सचिन गिरि की हालत भी बेहद दयनीय बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि खोज अभियान और तेज किया जाए, ताकि जल्द से जल्द युवक को सुरक्षित बाहर लाया जा सके। पीएसी और पुलिस की टीमें दिनभर मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed