फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nine thousand rupees were charged for stone operation

Balrampur News: पथरी के ऑपरेशन के लिए वसूले नौ हजार

Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand rupees were charged for stone operation
बलरामपुर के संयुक्त अस्पताल में मरीज से जानकारी लेती राज्य महिला आयोग की सदस्य।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार की दोपहर संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सदस्य के निरीक्षण में पथरी के ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के किचेन में चावल की गुणवत्ता खराब मिली। साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल की व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में तमाम खामियां सामने आई हैं। आयोग की सदस्य ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ व प्लास्टर कक्ष बंद मिला। प्रसव कक्ष के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं मिली। कर्मचारियों के उपस्थिति के बारे में जब सीएमएस से पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। अस्पताल के किचेन खराब चावल रखा मिला। चावल का नमूना लेते हुए सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सर्जरी वार्ड में भर्ती गोंदीपुर गांव की मरीज प्रीति से पूछा तो उसने पथरी (गॉल ब्लेडर स्टोन) के ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए गए हैं। पैसा किसे दिया यह मरीज नहीं बता सकी। पथरी ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आने पर आयोग की सदस्य ने नाराजगी जताते हुए सर्जन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा को स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही। इस अवसर पर बाल रोग चिकित्सक डॉ. नितिन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके यादव, डॉ. अजय लक्ष्मी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह व अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed