{"_id":"5d39df718ebc3e6ccb57ddd6","slug":"nine-players-of-the-district-will-take-part-in-state-level-competition-balrampur-news-lko4727788135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिले के नौ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिले के नौ खिलाड़ी
विज्ञापन
बलरामपुर। आगरा में 26 से 28 जुलाई तक 39वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसमें जिले के नौ खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम आगरा रवाना हो गई है।
ताइक्वांडो संघ बलरामपुर के सचिव जियाउल हशमत ने गुरुवार को बताया कि आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कैडेट बालक वर्ग में आयुष श्रीवास्तव, आकिब अंसारी, प्रणव उपाध्याय व अभिषेक यादव तथा कैडेट बालिका वर्ग में सोनम आनंद व दीक्षा कश्यप का चयन किया गया है।
इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में भव्या मिश्रा तथा जूनियर बालक वर्ग में कृष्णकुमार पाल व शिवम श्रीवास्तव का चयन हुआ है।
बलरामपुर बालक वर्ग टीम के कोच रियाज अहमद तथा बालिका वर्ग टीम की कोच संदीपिका रावत को बनाया गया है।
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित किया जाएगा।