फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nine ADO Panchayats will get adverse entry

नौ एडीओ पंचायत को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 25 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nine ADO Panchayats will get adverse entry
बलरामपुर। बार-बार निर्देश देने के बाद भी शौचालय निर्माण का काम शुरू नहीं कराने तथा ऑनलाइन प्रगति अपलोड नहीं करने वाले जिले के सभी नौ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ नरेश चंद्र ने रविवार को बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत वर्ष 2012 में पात्रों का जो सर्वे हुआ था उसमें जिले के करीब 54645 पात्र लाभ से वंचित रह गए। बाद में इनका भी सर्वे कराकर शौचालय के लाभ से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसे मूर्तरूप देने का निर्देश सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को दिया गया। मगर बार-बार निर्देश के बाद भी इन लोगों ने न तो लाभार्थियों के शौचालय निर्माण का काम शुरू कराया और न ही इसकी प्रगति रिपोर्ट ही ऑनलाइन अपलोड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देश पर बलरामपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुुमार दुबे, हरैया सतघरवा के विनतीराम, तुलसीपुर के संजीव कैराती, गैसड़ी के जमालुद्दीन, पचपेड़वा के राधेश्याम, श्रीदत्तगंज के बाबूराम पांडेय, उतरौला के राजकुमार गौतम, गैड़ास बुजुर्ग के मसूदुल हक सिद्दीकी तथा रेहरा बाजार ब्लॉक के एडीओ पंचायत सुरेश कुमार चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 27 अगस्त को जिला स्वच्छता समिति की बैठक में अनुमोदन लेने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। साथ ही इन लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed