फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nihal listening to Shabad Kirtan, tasted Prasad in Langar

शबद कीर्तन सुनकर हुए निहाल, लंगर में चखा प्रसाद

Wed, 20 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Nihal listening to Shabad Kirtan, tasted Prasad in Langar
बलरामपुर। सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को जिले में प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान शबद कीर्तन सुनकर लोग निहाल हुए। वहीं लंगर में सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों को रंगीन झालरों से सजाया गया। गुरु के दरबार साहेब पर फूलों की सजावट की गई। नगर स्थित गुरुद्वारे में 18 जनवरी को गुरु ग्रंथ साहेब के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया था, जिसका समापन बुधवार को हुआ। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे के ज्ञानी मनजीत सिंह ने शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

उप प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए सिक्ख धर्म के लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सभी लोगों ने गुरु की अरदास कर मानव कल्याण की कामना की। अरदास के बाद गुरु का लंगर शुरू हुआस जिसमें सभी धर्म के लोगों ने एक साथ बैठ कर प्रसाद चखा। मौके पर सरदार अमरजीत सिंह बिट्टू, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार देवेंद्रपाल सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह व भूपेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर गुरुद्वारे में भी गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शबद कीर्तन किया गया। ज्ञानी गुरविंदर सिंह व परमजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। लंगर में सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, गुरमुख, बलवंत सिंह, मनजीत सिंह व हरविंदर सिंह सहित तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed