{"_id":"5f04a1ab8ebc3e42e91773f2","slug":"newborn-found-in-sugarcane-field-balrampur-news-lko5296507153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में रोता मिला मासूम, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में रोता मिला मासूम, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
गेड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। गन्ने के खेत में मंगलवार की सुबह रोता हुआ नवजात पाया गया। खेत में नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का इलाज कराने के लिए सीएचसी गेड़ास बुजुर्ग में भर्ती कराया।
हुसैनाबाद पुलिस चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह ने बताया कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी भुआर गांव में भोर में गन्ने के खेत में लोगों ने शिशु के रोने की आवाज सुनी। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना हुसैनाबाद पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने नवजात को सीएचसी गेड़ास बुजुर्ग में इलाज के लिए भर्ती कराया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोएब अहमद ने बताया कि नवजात की सेहत की जांच की गई, वह पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस संरक्षण में नवजात को जिला महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में प्रक्रिया पूरी कराकर नवजात को बाल संरक्षण समिति के सुपुर्द किया जाएगा। बाल संरक्षण की मौजूदगी में नवजात को गोद लेने की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।